टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। युवराज के इन 6 छक्कों को भारतीय फैंस आज भी याद करते हैं जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड शायद ही उस पल को दोबारा याद करना चाहेंगे। 

Advertisement

हालांकि, अब ब्रॉड ने ही खुलासा किया है कि वो भाग्यशाली थे कि साउथ अफ्रीका में ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह के छह छक्कों के दौरान उनकी एक गेंद पर नो-बॉल नहीं दी गई। वरना युवराज 6 की बजाय उनके ओवर में सात छक्के भी लगा सकते थे। डरबन में सुपर 8 गेम में, युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए थे, जो भारतीय पारी का 19वां ​​ओवर था।

Advertisement

भारतीय टीम ने उस मैच में निर्धारित 20 ओवरों में 218/4 का स्कोर बनाया था, जबकि युवराज ने 16 गेंदों पर 58 रनों की आतिशी पारी खेली थी। उस मैच में इंग्लिश टीम 18 रनों से मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी और भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

इस पारी के बाद युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 70 रन बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 30 की औसत और 194.73 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ब्रॉड ने भारत के खिलाफ अपने चार ओवरों में बिना विकेट लिए 60 रन दिए थे। अब ब्रॉड ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने उस मैच के हाइलाइट्स भी कभी नहीं देखे। ब्रॉड ने कहा, “मैंने उस मैच के हाइलाइट्स कभी नहीं देखे। मैं भाग्यशाली था क्योंकि अगर नो-बॉल होती तो युवराज सिंह एक ओवर में सात छक्के लगा सकते थे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार