धोनी (MS Dhoni) केवल एक नाम नहीं बल्कि इमोशन है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान थाला धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 विश्वकप, 2011 वनडे विश्वकप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया था। धोनी की गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और महानतम बल्लेबाजों में होती है। जहां एक ओर धोनी के लिए तमाम भारतवासी प्यार बरसाते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो धोनी के कट्टर आलोचक हैं।

Advertisement

धोनी के आलोचकों की अगर कभी लिस्ट बनी तो उस लिस्ट में पहला नाम युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह (Yograj Singh) का आएगा। योगराज सिंह अपने बिंदास बोल के लिए जाने जाते हैं। बात पुरानी है जब योगराज सिंह ने धोनी को जमकर कोसते हुए सारी मर्यादा और सीमा लांघी थी।

Advertisement

युवराज सिंह के पिता ने न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'ये 2 टके का आदमी जो साला कल तक नीचे सोता था। आज भगवान ने इसको इतना कुछ बना दिया उसको आज इसका शुक्रिया अदा करने की बजाए ये घमंड दिखा रहा है। धोनी ऐसा आदमी था जिसे ये नहीं पता था कि शाम की रोटी इसे मिलेगी या नहीं खुदा ने इसके घर में भंडार भर दिया।'

योगराज सिंह ने आगे कहा, 'अगर मैं मीडिया वाला होता और ये इतनी बात करता तो मैं इसको रखकर चांटा मारता इसके और कहता तेरी औकात नहीं है इतनी बात करने की। एक दिन धोनी का हाल भी रावण जैसा होगा। ये तो अपने आप को रावण से भी ऊपर समझता है। इससे ज्यादा घटिया आदमी मैंने नहीं देखा।'

युवराज के पिता ने कहा, ' इस आदमी को जो कुछ भी बना है तिनका-तिनका करके उजड़ेगा साले को रोटी तक नहीं मिलेगी भीख में।' बता दें कि योगराज सिंह के इस बयान के बाद काफी बवाल भी मचा था। बहरहाल जो भी हो धोनी के आकड़ें इस बात की गवाही देते हैं कि वो कितने अच्छे खिलाड़ी हैं वहीं मैदान के अंदर और मैदान के बाहर उनका सौम्यता भरा व्यवहार उन्हें महान इंसान भी बनाता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार