पोलार्ड के 6 छक्के देखने के बाद युवराज सिंह ने भी दिया रिएक्शन, फैंस बोले- 'आप के छक्के तो अलग ही थे'

Updated: Thu, Mar 04 2021 14:04 IST
Cricket Image for पोलार्ड के 6 छक्के देखने के बाद युवराज सिंह ने भी दिया रिएक्शन, फैंस बोले- 'आप के (Image Source: Twitter)

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एंटीगा में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया। एक टी-20 मैच में 6 छक्के लगाने वाले वो पहले कैरिबियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। पोलार्ड की इस उपलब्धि पर सिक्सर किंग युवराज सिंह ने भी रिएक्शन दिया है।

युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्लब में आपका स्वागत है कीरोन पोलार्ड, 6 छक्के आप लाजवाब हो।'

हालांकि, युवराज के इस ट्वीट पर फैंस भी मज़ेदार कमैंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने युवी के 6 छक्कों को याद करते हुए लिखा कि पाजी आपके छक्कों की बात ही और थी। वहीं, कई फैंस पोलार्ड और युवी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

आपको बता दें कि पोलार्ड ने श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजया की बखियां उधेड़ते हुए एक ओवर में लगातार एक के बाद एक गगनचुंबी 6 छक्के लगाए। जिसके चलते वो अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले कैरेबियाई खिलाड़ी जबकि युवराज सिंह के बाद टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

टी-20 क्रिकेट में 2007 में युवराज सिंह ने ये कारनामा किया था। हालांकि, उसके बाद साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने भी साल 2007 में वनडे अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 छक्के लगाए थे। जिसके बाद इस लिस्ट में अब पोलार्ड का नाम भी जुड़ गया है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें