भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी वो फैंस के दिलों पर राज़ करते हैं। युवी के 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में लगाए 6 छक्के आज भी फैंस के ज़हन में ताज़ा हैं। लेकिन अब युवी ने एक और खुलासा किया है।

Advertisement

युवराज ने बताया है कि जब टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने एक ही ओवर में छह छक्के लगाए थे, तो दूसरे छोर पर खड़े भारतीय कप्तान एमएस धोनी का क्या रिएक्शन था। दरअसल, इससे पहले युवी या माही दोनों ने इस बारे में कभी कोई खुलासा नहीं किया था।

Advertisement

22 यार्न पोडकास्ट से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे लगता है कि एमएस बहुत खुश थे। अगर आप कप्तान हैं और दूसरा खिलाड़ी एक के बाद एक छह छक्के मार रहा है, तो आप बस खुश होते हैं कि स्कोर आगे बढ़ रहा है और वो मैच हमारे लिए जीतना बेहद ही जरूरी था।'

इसके अलावा युवराज ने ये भी कहा कि वह 2007 टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के कप्तान बनने की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, चयनकर्ताओं ने अपना भरोसा एमएस धोनी (MS Dhoni) पर दिखाया जो इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी नए थे और टीम इंडिया में उनका तीसरा ही साल था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार