अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारतीय स्टार युवराज सिंह ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। युवी का मानना है कि पंत भविष्य की टीम इंडिया के कप्तान हैं। वहीं, फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ब्रेक का लुत्फ उठा रही है।

Advertisement

पिछले कुछ महीनों में पंत ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि उन्हें तीनों फॉर्मैट में पक्की जगह मिल चुकी है। युवी का कहना है कि पंत के पास काफी स्मार्ट दिमाग है और उनमें कप्तान बनने के सारे गुण हैं।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान युवी ने कहा,“मैं ऋषभ को भविष्य के भारतीय कप्तान के रूप में भी देखता हूं। क्योंकि वह उछल-कूद करने वाला, चुलबुला और खिलाड़ियों से बात करने वाला खिलाड़ी है। लेकिन मुझे लगता है कि उसके पास निश्चित रूप से एक स्मार्ट दिमाग है क्योंकि मैंने उसे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए भी देखा है। इसलिए, आने वाले वर्षों में लोगों को उन्हें भारतीय टीम के अगले कप्तान के रूप में देखना चाहिए।”

इसके अलावा युवराज ने ये भी बताया है कि टीम इंडिया का अगला युवराज सिंह कौन बन सकता है। अगर युवी की मानें, तो हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ये वो तीन खिलाड़ी हैं, जो वो कर सकते हैं जो युवी ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में किया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार