पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। यह पहली बार होगा जब वह किसी आईपीएल टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। बता दें कि जेएसडबल्यू स्पोर्ट्स आईपीएल 2027 से अगले दो साल तक फ्रेंचाइजी की कमान संभालेंगे और सौरव गांगुली कोचिंग स्टाफ को लीड करेंगे।
बता दें कि 44 साल के युवराज ने हाल के सालों में अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह और अब्दुल समद को मेंटर किया। इसके अलावा संजू सैमसन, ऋषभ पंत औऱ प्रियांश आर्या के साथ भी काम किया। हालांकि वह किसी औपचारिक कोचिंग व्यवस्था का हिस्सा नहीं थे।
युवराज के साथ काम करने के बाद इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी काफी असर देखने को मौका मिला।
सूत्र ने कहा, “ कौन युवराज सिंह को अपने डगआउट में नहीं चाहेगा? उनके कई पूर्व साथी खिलाड़ी आशीष नेहरा, जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग आईपीएल में कोच की भूमिका निभा चुके हैं। युवराज को थोड़ी देर हो गई है लेकिन उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया है और वह इस भूमिका की जरूरतों की समझते हैं।”
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने आगे कहा, “ उन्होंने ना सिर्फ खिलाड़ियों को ट्रेन किया, बल्कि उन्हें मेंटर भी किया। यह सिर्फ़ फ़ोन कॉल या वर्चुअल सेशन तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने ग्राउंड पर घंटो बिताए, अक्सर नेट के पीछे खड़े होकर काम करते हुए और अपने खिलाड़ियों के साथ धूप में मेहनत करते हुए। यह सचमुच एक व्यावहारिक तरीका है जिससे कई लोगों को फ़ायदा हुआ है।”