भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा बीते कुछ दिनों से तलाक की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में थे और अब इन दोनों को लेकर चल रही सारी अफवाहों पर विराम लग चुका है। जी हां, इस जोड़ी ने कानूनी तौर पर तलाक को अंतिम रूप दे दिया है। आज कोर्ट में बाकी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी जिसके बाद ये दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो जाएंगे।

Advertisement

चहल और धनश्री को मुंबई के बांद्रा में फैमिली कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया गया है, जहां उनसे अंतिम कार्यवाही पूरी करने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, युजवेंद्र और धनश्री आज शाम 4:00 बजे जज के सामने पेश होंगे, जिसके बाद उन्हें अपना आधिकारिक तलाक प्रमाणपत्र (Divorce Certificate) मिल जाएगा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया था। बांद्रा कोर्ट में मौजूद एक वकील ने इस बात की पुष्टि की। पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर दंपत्ति के बीच अनबन और तलाक की अफवाहें फैल रही थीं। हालांकि, न तो युजवेंद्र और न ही धनश्री ने इन अटकलों पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी की है। ये दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए अपना हाल-ए-दिल बयां करते थे लेकिन किसी ने भी तलाक की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया।

दिलचस्प बात ये है कि कोर्ट में पेश होने से कुछ ही घंटे पहले, युजवेंद्र और धनश्री दोनों ने सोशल मीडिया पर भगवान के प्रति आभार व्यक्त किया। इन दोनों की इस पोस्ट ने इस बात की तरफ इशारा किया कि ये दोनों अलग हो गए हैं। चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "भगवान ने मुझे जितनी बार बचाया है, मैं गिन नहीं सकता। इसलिए मैं केवल उन समयों की कल्पना कर सकता हूं, जब मुझे बचाया गया, जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था। भगवान का शुक्रिया, हमेशा मेरे साथ रहने के लिए, तब भी जब मुझे पता नहीं था। आमीन।"

जबकि धनश्री ने लिखा, "तनाव से आशीर्वाद तक। क्या ये आश्चर्यजनक नहीं है कि भगवान हमारी चिंताओं और परीक्षणों को आशीर्वाद में कैसे बदल सकते हैं? यदि आप आज किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है। आप या तो चिंता करते रह सकते हैं या आप सब कुछ भगवान को सौंप सकते हैं और हर चीज के लिए प्रार्थना करना चुन सकते हैं। ये विश्वास रखने में शक्ति है कि भगवान आपकी भलाई के लिए सभी चीजों को एक साथ कर सकते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार