राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सोमवार (23 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उन्होंने मोहम्मद नबी को अपना शिकार बनाया।

 
Advertisement

इस विकेट के साथ ही चहल आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 152 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पीयूष चावला दूसरे नंबर पर हैं, वो अभी तक 181 विकेट ले चुके हैं।

Advertisement

चहल दुनिया के तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टी-20 टूर्नामेंट मे 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले डैनी ब्रिग्स और समित पटेल ने यह कारनामा किया है। दोनों ने दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग, इंग्लैंड की टी-20 ब्लास्ट में 200 से ज्यादा विकेट हासिल की हैं। 

बता दें कि मौजूदा सीजन में चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 8 मैच में वह 13 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

गौरतलब है कि राजस्थान ने इस मैच में मुंबई को 9 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा (65) और नेहल वढेरा (49) की पारियों के दम पर 9 विकेट गवाकर 179 रन बनाए।

Also Read: Live Score

Advertisement

इसके जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 1.2 ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने फॉर्म में वापसी करते हुए नाबाद 104 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा जोस बटलर ने 35 रन और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 38 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार