10 दिसंबर। भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में रिकॉर्ड बना सकने में सफल हो जाएंगे। युजवेंद्र चहल इस समय टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन के बराबर हैं। अश्विन ने 46 मैच में 52 विकेट चटकाए हैं तो वहीं दूसरी ओर चहल के नाम 36 मैच में 52 विकेट दर्ज है।

Advertisement

यानि एक विकेट और लेते ही चहल भारत के तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।  इस मामले में तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं जिनके नाम 42 मैच में 51 विकेट दर्ज है।

Advertisement

इस रिकॉर्ड के अलावा चहल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज है। युजवेंद्र चहल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का लगवाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। चहल की गेंदबाजी के दौरान कुल 64 छक्के लगे हैं। शाकिब अल हसन के नाम सबसे  ज्यादा छक्का लगवाने का रिकॉर्ड है। शाकिब अल हसन की गेंदबाजी के दौरान कुल 65 छक्के लगे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार