Yuzvendra Chahal Magical Ball Video: इंग्लैंड ने वनडे डे कप (One-Day Cup) खेला जा रहा है जिसके 12वें मुकाबले में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने नॉर्थहैम्पटनशायर (Northamptonshire) के लिए बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने 10 ओवर में केंट (Kent) को 49 रन उनके 2 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने एक जादुई बॉल डालकर विपक्षी टीम के कैप्टन डेनियल बेल-ड्रमंड (Daniel Bell-Drummond) को बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना केंट की पारी के 21वें ओवर में घटी। यहां युजवेंद्र चहल ने अपनी आखिरी गेंद एक गज़ब की लेग स्पिन डालकर विपक्षी कैप्टन डेनियल बेल-ड्रमंड को फंसाया। उनकी ये बॉल लेग स्टंप पर डिलीवर की गई थी जो कि पिच से टकराने के बाद ऐसा घूमी की बल्लेबाज़ को चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप से टकराई।

ऐसे बोल्ड होने के बाद केंट के कैप्टन डेनियल एक समय के लिए पूरी तरह दंग रह गए थे और उनके होश उड़ गए थे। नॉर्थहैम्पटनशायर ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें वो हैरान नज़र आ रहे हैं। वो 67 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि युजवेंद्र चहल ने केंट के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए हैरी फिंच का भी विकेट चटकाया जिन्हें युजी ने LBW करके आउट किया। इस बल्लेबाज़ ने अपनी टीम के लिए 81 गेंदों पर 85 रनों की बड़ा पारी खेली। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि युजी ने नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए विपक्षी टीम के दो बड़े विकेट झटके।

मैच का हाल: ये मुकाबला कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड पर खेला गया था जहां नॉर्थहैम्पटनशायर को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता मिला और वो 48.1 ओवर में 253 रनों पर ऑल आउट हुए। उनके लिए कप्तान नाथन मैकस्वीनी (80 गेंदों पर 58 रन), रिकार्डो वास्कोनसेलोस (60 गेंदों पर 55 रन) और जॉर्ज बार्टलेट (55 गेंदों पर 54 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में केंट के लिए हैरी फिंच ने 91 गेंदों पर 85 रन, क्रिस बेंजामिन ने 71 गेंदों पर नाबाद 55 रन और डेनियल बेल ड्रमंड ने 67 गेंदों पर 47 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर टीम ने 48 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट ही शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार