11 मार्च,नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

चहल ने भारत के लिए अब तक 52 वनडे खेले हैं जिसमें उनके नाम 91 विकेट दर्ज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अगर वो 9 विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

Advertisement

भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम है। शमी ने 56 मैचों में अपने 100 वनडे विकेट पूरे किए थे। 57 मैचों के साथ स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

चहल अच्छे फॉर्म में है, ऐसे में उनके पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का अच्छा मौका होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार था। चहल ने 2 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार