जब भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर थे तब सबकी जुबान पर एक ही सवाल होता था कि धोनी के बाद भारतीय टीम का अगला विकेटकीपर कौन होगा। तब ज्यादातर क्रिकेट दिग्गजों की जुबान पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का नाम रहता था।

Advertisement

हालांकि मैच के दौरान सबने ये ध्यान दिया होगा कि जब पंत ने मैदान पर कदम रखा तब से उनकी तुलना धोनी से होने लगी थी जिसके कारण पंत कई बार दबाव में भी आ गए थे।

इसी क्रम में भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पंत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। चहल ने पंत के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा है कि जब पंत से कोई कैच छूटता था या वो स्टंप छोड़ते थे तब स्टेडियम में भरे सभी दर्शक माही माही चिल्लाने लगते थे।

SGTV से बातचीत करते हुए चहल ने कहा,"सभी चाहते थे कि पंत माही भाई की तरह बने। जिस तरह से धोनी विकेट के पीछे रहते थे। मुझे याद है जब पंत से कोई कैच छूटता था या फिर डीआरएस गलत होता था तब मैदान पर बैठे दर्शक माही, माही चिल्लाने लगते थे। इसलिए उस बच्चे पर बहुत दबाव था जब वो 19-20 साल का था। हम लोग उसको बोलते थे कि सारी चीजों को नजरअंदाज करके वो खेल पर ध्यान दें। वो हद से ज्यादा दबाव में था। उसके बाद वो कुछ समय के लिए टीम से बाहर भी गया था।"

फिलहाल पंत ने खुद को भारतीय टीम में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार विकेटकीपर के तौर पर स्थापित कर लिया है। इसके अलावा वो नीचले क्रम में करीब धोनी के स्थान पर ही रन भी बना रहे हैं। हाल में चल रहे आईपीएल 2021 में भी पंत ने शानदार तरीके से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कराई है और उनकी टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार