युजवेंद्र चहल को भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है लेकिन आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में जिस अंदाज़ में ये गेंदबाज़ बॉलिंग कर रहा है उसे देखकर सेलेक्टर्स भी खुद से नाराज़ होंगे कि आखिरकार उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में भी चहल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए और दो बहुमूल्य विकेट भी लिए। इससे पहले वाले मुकाबलों में भी चहल का प्रदर्शन लाजवाब रहा था और यही कारण है कि कई पूर्व दिग्गज भी इस खिलाड़ी को टी- 20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की बात कर रहे हैं।

Advertisement

चहल अपने प्रदर्शन से लगातार सेलेक्टर्स को करारा जवाब दे रहे हैं और ऐसे में अगर आपको ये खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होता दिख जाए तो फैंस को बिल्कुल भी हैरानी नहीं होनी चाहिए। चहल के शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है।

अगर राजस्थान और बैंगलौर के बीच चल रहे मुकाबले की बात करें तो इस मैच में विराट की टीम ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए राजस्थान के बल्लेबाज़ों को एक के बाद एक चलता कर दिया और पूरी पारी को सिर्फ 149 रनों पर रोक दिया। अब आरसीबी को मैच जीतने के लिए 150 रनों की दरकार है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार