स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत के प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। जून में श्रीलंका के खिलाफ खेली लिमिटेड ओवर सीरीज के बाद चहल का भारत के लिए यह पहला मुकाबला था। चहल ने अपने कोटे के ओवर में 26 रन देकर न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर मार्टिन गुप्टिल (56) का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। इस मुकाबले के बाद क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चहल की ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट पक्की है। 

Advertisement

बता दें कि चहल को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। सिलेक्टर्स ने उनकी जगह राहुल चाहर पर भरोसा जताया था। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ चहल को मौका मिला और चाहर को बाहर जाना पड़ा। 

Advertisement

क्रिकबज से बातचीत में कार्तिक ने कहा, “ वह (चहल) विदेश में भी एक गेंदबाज हैं, और यह ध्यान में रखना अहम होगा जब अगले साल भारत टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगा। मुझे कोई शक नहीं है, ईमानदारी से कहूं तो, वह टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में होगा। मुझे पता है रोहित उस पर बहुत विश्वास करता है।”

चहल पर रोहित के विश्वास का जिक्र करते हुए कार्तिक ने निदहास ट्रॉफी का एक किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच मैदान के बाहर और अंदर खास रिश्ता है।  

कार्तिक ने आगे कहा, “ मुझसे निदहास ट्रॉफी का एक किस्सा याद है जब उपुल तरंगा स्पिनर्स की धुलाई कर रहे थे, तो चहल ने आकर उससे (रोहित) से पूछा था, ‘ आपको लगता है कि मुझे रन बचाने के लिए जाना चाहिए या अटैक करने की कोशिश करनी चाहिए? जिसके बाद रोहित ने कहा था, “ निश्चित तौर पर मुझे उसका विकेट चाहिए। अगर तुम्हें पाच छक्के पड़ते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगी, उसका विकेट लेने की कोशिश करो। यही चहल ने किया भी और थरंगा को बोल्ड कर पवेलियन भेजा।”

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

चहल टी-20 इंटरनेशनल में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं, उनके नाम कुल 64 विकेट दर्ज हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ जसप्रीत बुमराह (66 विकेट) हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार