IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच जहूर अहम चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा पहले टेस्ट का चौथा दिन भारतीय टीम के नाम रहा। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान बांग्लादेश 272 रन बनाकर 6 विकेट गंवा चुका है। मुकाबले के आखिरी दिन अब जहां बांग्लादेश को जीत के लिए 241 रन बनाने होंगे, वहीं भारत महज़ 4 विकेट चटकाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त प्राप्त कर सकता है।

Advertisement

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज़ों ने जोड़े 124 रन: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 513 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसका पीछा करते हुए मेजबानों के सलामी बल्लेबाज़ों ने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की। नाजमुल हुसैन शांतो ने 156 गेंदों पर 67 रन बनाए, वहीं अपना डेब्यू मैच खेल रहे जाकिर हसन ने 224 गेंदों का सामना करके भारत के खिलाफ 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए कुल 124 रनों की मजबूत साझेदारी की।

Advertisement

स्पिन के जाल में फंसा बांग्लादेश: 124 रनों की मजबूत साझेदारी के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी भारतीय टीम के स्पिन के जाल में फंसते नज़र आए। सबसे पहले गन गेंदबाज़ उमेश यादव ने शांतो को आउट पवेलियन भेजा जिसके बाद स्पिनर्स ने बल्लेबाज़ों को मैदान पर टिकने ही नहीं दिया। पहला विकेट गिरने के बाद अक्षर पटेल ने यासिर अली (05), मुशफिकुर (23), और नुरुल हसन को आउट करके 3 विकेट चटकाए। वहीं अश्विन ने शतकवीर जाकिर हसन (100) और कुलदीप यादव ने लिटन दास (19) को आउट किया।

मैच का हाल: इस मैच के बारे में बात करें तो यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने 404 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 150 रन बनाकर अपनी पहली पारी में ऑल आउट हो गया। कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली इनिंग में 5 विकेट झटके थे। दूसरी पारी में भारत ने शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के शतक के दम पर 258 रन बनाकर पारी घोषित की, जिसके बाद अब बांग्लादेश चोथे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट गंवाकर 272 रन ही स्कोरबोर्ड पर टांग सका है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार