PSL Final: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में लाहौर कलंदर्स की टीम ने मुल्तान सुल्तांस को 1 रन से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक मैच में लाहौर कलंदर्स के युवा तेज़ गेंदबाज जमान खान ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बनने दिए। इससे पहले भी जमान कई बार आखिरी ओवर्स में ये काम कर चुके थे लेकिन फाइनल में ऐसा करना वाकई शानदार था।

Advertisement

इस मुकाबले में लाहौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए और मुल्तान को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन मोहम्मद रिजवान की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना पाई और सिर्फ 1 रन से ये मैच हार गई। आखिरी गेंद पर मुल्तान सुल्तांस को जीत के लिए चार रन की दरकार थी लेकिन खुशदिल शाह इस गेंद पर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए और सिर्फ 2 रन ही भाग पाए।

Advertisement

इस मैच के खत्म होने के बाद हर पाकिस्तानी फैन की जुबां पर सिर्फ एक ही नाम है और वो है जमान खान का, शाहीन अफरीदी ने इस मैच के आखिरी ओवर की जिम्मेदारी जमान को दी और वो भी तब जब खुशदिल शाह पूरी तरह से सेट होकर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन ये जमान का हौंसला और उनकी सटीक यॉर्कर्स का ही कमाल था जिसने मुल्तान को जीत से दूर कर दिया।

जमान ने पहली 5 गेंदों पर 9 रन दिए थे और सब कुछ आखिरी गेंद पर निर्भर था क्योंकि अगर खुशदिल इस गेंद पर चौका लगा देते तो जमान खान हीरो से जीरो बन जाते लेकिन इस आखिरी गेंद पर भी जमान ने अपनी लाइन और लेंग्थ नहीं खोई और इस गेंद पर उन्होंने सिर्फ 2 रन देकर अपनी टीम को एक रन से जीत दिला दी। उनके इस आखिरी ओवर का वीडियो आप ऊपर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार