श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी में भारतीय टी20 टीम जिम्बाब्वे का टूर (India Tour of Zimbabwe) करेगी जहां उन्हें गुरुवार, 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज (ZIM vs IND T20I Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज में भारत के लिए चार नए खिलाड़ी अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।
प्रभसिमसन सिंह (Prabhsimran Singh): 25 वर्षीय प्रभसिमरन एक अटैकिंग ओपनर बैटर हैं, जिन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। वो जिम्बाब्वे टूर पर टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज़ होंगे। उनके पास डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब, IPL में पंजाब किंग्स, इंडिया-ए और इंडिया अंडर-19 के लिए खेलने का अनुभव है। उन्होंने अब तक 129 टी20 मैचों में 151.50 की स्ट्राइक रेट से 3665 रन बनाए है। ध्यान दें कि प्रभसिमरन के नाम टी20 में दो शतक भी दर्ज हैं।
हर्ष दुबे (Harsh Dubey): 23 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे जिन्हें हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना ODI डेब्यू करने का मौका मिला, वो जिम्बाब्वे टूर पर अपना भारत के लिए अपना T20I डेब्यू करके खेलते नज़र आ सकते हैं। उन्हें अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर की गैरमौजूदगी में चुना गया है। वो भारत के अलावा घरेलू क्रिकेट में विदर्भ और सेंट्रल जोन, IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और इंडिया-ए और विदर्भ अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं। हर्ष के नाम 38 टी20 मैचों में 34 विकेट और 177 रन दर्ज हैं।
यश ठाकुर (Yash Thakur): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे खिलाड़ी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ यश ठाकुर हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी शानदार गेंदबाज़ी से प्रभावित करके भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनके नाम 32 फर्स्ट क्लास मैचों में 93 विकेट, 57 लिस्ट ए मैचों में 90 विकेट और 74 टी20 में 110 विकेट दर्ज हैं। वो IPL में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी बड़ी टीमों का हिस्सा रहे हैं।
अशोक शर्मा (Ashok Sharma): हमारी लिस्ट में मौजूद चौथा और आखिरी खिलाड़ी एक ऐसा बॉलर है जो कि अपनी रफ्तार से धमाल मचाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अशोक शर्मा की जो कि 150 kph की रफ्तार से गेंद डालने की काबिलियत रखते हैं। वो IPL19 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे जहां उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए 154.2kph की स्पीड से बॉल फेंकी और लाइमलाइट में आए।
24 साल के अशोक घरेलू क्रिकेट राजस्थान के लिए खेलते हैं और वो IPL में गुजरात टाइटंस के अलावा, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी चैंपियन टीमों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अब तक 16 टी20 मैचों में 28 विकेट ले लिए हैं। इसके अलावा उनके नाम 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 14 विकेट और 8 लिस्ट मैचों में भी 14 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।