6 नवंबर (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली जीत जिम्बाब्वे के लिए खास है। 17 साल बाद विदेशी जमीं पर जिम्बाब्वे को टेस्ट मैच में जीत हासिल हुई है। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 151 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जिम्बाब्वे की साल 2001 के बाद से विदेशी जमीन पर खेले गए टेस्ट मैच में यह पहली जीत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 282 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

इसमें कप्तान हेमिल्टन मसाकाड्जा (52), सीन विलियम्स (88) और पीटर मूर (63) ने अहम योगदान दिया। 

बांग्लादेश के लिए ताइजुल इस्लाम ने सबसे अधिक छह विकेट हासिल किए। इसके अलावा, नजमुल इस्लाम को दो और अबु जाएद तथा महमुदुल्लाह को एक-एक सफलता मिली। 

इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी बांग्लादेश को जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के आगे कमजोर देखा गया और उसकी पहली पारी 143 रनों पर ही सिमट गई। अरिफुल हक ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। 

बांग्लादेश को बढ़त लेने से रोकने में टंडाई चतारा और सिकंदर रजा ने तीन-तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। केल जेविल को दो और सीन विलियम्ल को एक सफलता मिली। 

Advertisement

जिम्बाब्वे ने इसके बाद अपनी दूसरी पारी में 181 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान हेमिल्टन ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। एक बार फिर बांग्लादेश के लिए ताइजुल ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। 

बांग्लादेश को जीत के लिए 320 रनों की जरूरत थी, लेकिन वह इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। मेजबान टीम की दूसरी पारी 169 रनों पर ही सिमट गई और उसे इस मैच में 151 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

इस पारी में जिम्बाब्वे के लिए ब्रैंडन मावुटु ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, सिकंदर को तीन और वेलिंगटन को दो विकेट मिले। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सीन विलियम्स को उनके हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार