Sri Lanka vs Zimbabwe T20 World Cup 2026: ब्रायन बैनेट (Brian Bennett) और कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की शानदार पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने गुरूवार (19 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ग्रुप बी टॉप करके सुपर 8 राउंड में जाएगी।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरूआत अच्छी रही। बैनेट और तदिवानाशे मारूमानी ने पहली विकेट के लिए 8.3 ओवर में 69 रन जोड़े। मारूमानी ने 26 गेंदों में 34 रन और उनके पवेलियन लौटन के बाद रयान बर्ल के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 12 गेंदों में 23 रन बनाए।

Advertisement

बैनेट ने एक छोर संभाले रखा और रजा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 69 रन की साझेदारी की। बैनेट ने 48 गेंदों में नाबाद 63 रन की पारी खेली, वहीं रजा ने 26 गेंदों में 45 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के जड़े। जिसकी बदौलत श्रीलंका ने 19.3 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

श्रीलंका के लिए दुशन हेमंथा ने 2 विकेट, दसुन शनाका और डुनिथ वेलालागे ने 1-1 विकेट लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। शानदार फॉर्म में चल रहे पथुम निसांका ने 41 गेंदों में 62 रन और पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी अपना योगदान नहीं दे पाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे के लिए ग्रीम क्रीमर, ब्रैड इवांस और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट, वहीं रयान बर्ल ने 1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार