Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I: जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) रविवार (19 जुलाई) को बांग्लादेश के खिलाफ बुलावायो केक्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले तीसरे औऱ निर्णायक टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के

रजा ने टी-20 इंटरनेशनल में अभी तक 148 छ्क्के जड़े हैं। दो छक्के और जड़ते ही वह टी-20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले जिम्बाब्वे के पहले और दुनिया के 11वें क्रिकेटर बन जाएंगे। वहीं टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। वह अभी तक टी-20 फॉर्मेट में 343 छक्के जड़ चुके हैं।

इसके अलावा अगर वह छह चौके जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 250 चौके पूरे करने वाले देश के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

बना सकते हैं अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्

रजा दुनिया के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मे 3000 या उससे ज्यादा रन,100 या उससे ज्यादा विकेट और 150 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हों। रजा ने अभी तक 130 पारियों में 26.58 की औसत से 3137 रन बनाए हैं, वही गेंदबाजी में 121 पारियों में 108 विकेट लिए हैं।

बता दें पहले दो मुकाबलों में रजा का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा। दो पारियों को मिलाकर बल्लेबाजी में उन्होंने 48 रन बनाए और गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल किया।

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

टीमें:

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), यासिर अली, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुंबा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार