आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर का दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे और सेशेल्स के बीच खेला गया था जिसमें जिम्बाब्वे की टीम ने इतिहास रच दिया। दरअसल, इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अपनी इनिंग में 20 ओवर में 286 रन ठोके जो कि टी20 इंटरनेशनल में बनाया गया किसी भी टीम का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। जिम्बाब्बे ने टीम इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ ही दिया था, लेकिन वो सिर्फ कुछ रनों से पीछे रह गए। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाज में खेले गए टी20 मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए थे। ये टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

Advertisement

जिम्बाब्वे के पास टीम इंडिया के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका था, लेकिन वो 11 रनों से पीछे रह गए। उन्होंने जिमखाना क्लक ग्राउंड पर सेशेल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपने सलामी बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट (91) और तडिवनाशे मरुमनि (86) की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवर में 286 रन ठोके।

इस दौरान ब्रायन बेनेट ने सिर्फ 35 बॉल पर 8 चौके और 7 छक्के ठोककर 91 रन बनाए, वहीं तडिवनाशे मरुमनि ने 37 बॉल पर 10 चौके और 5 छक्के की मदद से 86 रन जोड़े।  इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी भी हुई। इसके बाद सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर 36 रन और रेयान बर्न ने 11 बॉल पर 23 रनों की पारी खेली जिसके दम पर टीम को स्कोर 286 रन तक पहुंच गया। गौरतलब है कि आखिर में जिम्बाव्बे ने डीएलएस विधि के तहत ये मैच 76 रनों से जीता।

ये भी जान लीजिए कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड मौजूदा समय में नेपाल के नाम है। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में 314 रन ठोककर ये कारनामा किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार