ज़िम्बाब्वे ने T20I क्रिकेट में इतिहास रच दिया। उन्होंने बुधवार (23 अक्टूबर) को T20I में हाईएस्ट टीम स्कोर खड़ा कर दिया। उन्होंने ये कारनामा आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर, 2024 में गाम्बिया के खिलाफ किया। दोनों टीमों के बीच यह मैच रुआराका स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, नैरोबी में खेला जा रहा है। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने गाम्बिया के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 344 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसी के साथ उन्होंने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ नेपाल के 20 ओवरों में 314 रनों के कुल स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

T20I में हाईएस्ट टीम स्कोर 

जिम्बाब्वे 344/4 बनाम गाम्बिया - 2024

नेपाल 314/3 बनाम मंगोलिया - 2023

भारत 297/6 बनाम बांग्लादेश - 2024

Advertisement

अफगानिस्तान 278/3 बनाम आयरलैंड - 2019

चेक गणराज्य 278/4 बनाम तुर्की - 2019

ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान सिकंदर रज़ा के बल्ले से निकले। उन्होंने 43 गेंद में 7 चौको और 15 विशाल छक्कों की मदद से नाबाद 133 रन की शतकीय पारी खेली। तदिवानाशे मरुमणि ने 19 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। क्लाइव मदांदे ने 17 गेंद में 3 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ब्रायन बेनेट ने 26 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गाम्बिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट आंद्रे जार्जू ने हासिल किये। अबुबकर कुयतेह और अर्जुनसिंह राजपुरोहित एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांदे, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा। 

गाम्बिया की प्लेइंग इलेवन: मुस्तफा सुवारेह, फ्रैंक कैंपबेल, गेब्रियल रिले, मुहम्मद मंगा (विकेटकीपर), इस्माइला तंबा (कप्तान), अबुबकर कुयातेह, असीम अशरफ, बसिरू जाये, अर्जुनसिंह राजपुरोहित, आंद्रे जार्जू, मूसा जोबारतेह। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार