Zimbabwe T20I Tri-Series Squad: जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका और नामीबिया के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी टी20 ट्राई सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा के हाथों में होगी।
यह T20I ट्राई सीरीज 28 अगस्त से 6 सितंबर तक नामीबिया की राजधानी विंडहोक में खेली जाएगी। तीनों टीमों के बीच कुल सात मुकाबले होंगे, जिसमें फाइनल भी शामिल है। जिम्बाब्वे की टीम ने हाल के समय में टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को पीछे छोड़ते हुए नॉकआउट राउंड में जगह बनाई थी। अब सिकंदर रजा की अगुवाई में टीम इस ट्राई सीरीज में भी अपना दम दिखाना चाहेगी।
जिम्बाब्वे की टीम में अनुभवी स्पिनर ग्रेम क्रेमर की वापसी हुई है। वह बाएं हाथ की उंगली में चोट के कारण बांग्लादेश और भारत के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। उनके अलावा युवा खिलाड़ी कुंडई मतिगिमु को भी टीम में जगह मिली है।
हालांकि जिम्बाब्वे को अपने दो तेज गेंदबाजों की कमी खलेगी। रिचर्ड नगारावा और तनाका चिवांगा चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। नगारावा अभी लोअर बैक की समस्या से उबर रहे हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वहीं तनाका चिवांगा को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई है। ऐसे में वह भी इस ट्राई सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
टी20 ट्राई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रेम क्रेमर, बेन करन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट काइया, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मरुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कुंडई मतिगिमु, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, न्यूमैन न्यामहुरी और तफाद्जवा त्सिगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
टी20 ट्राई सीरीज का शेड्यूल
- 28 अगस्त: नामीबिया vs साउथ अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
- 29 अगस्त: साउथ अफ्रीका vs जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
- 31 अगस्त: नामीबिया vs जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
- 1 सितंबर: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
- 3 सितंबर: नामीबिया vs जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
- 4 सितंबर: नामीबिया vs साउथ अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
- 6 सितंबर: फाइनल, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक