जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। जिसका पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा।

Advertisement

ZIM vs IND: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – गुरुवार, 18 अगस्त, 2022
समय – दोपहर 12: 45 बजे
जगह – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

ZIM vs IND: Match Preview

जिम्बाब्वे ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज 2-1 से जीतकर अपने नाम की है। इस सीरीज में ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा जिम्बाब्वे के लिए टॉप स्कोकर रहे। रज़ा ने टीम के लिए 3 मैच में 252 रन जड़े। वहीं इनोसेंट काया टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। काया ने पहले वनडे में शतक जड़ा और 3 मैचों में 127 रन बनाए।

सिकंदर रजा ने अपनी गेंदबाज़ी से भी काफी प्रभावित किया। इस ऑलराउंडर ने 3 मैच में 5 विकेट हासिल किए जिसके दौरान उनका इकोनॉमी रेट 29.30 का रहा। ऐसे में वह भारतीय टीम के खिलाफ भी प्रभावित साबित हो सकते हैं।

Advertisement

भारतीय टीम की बात करें तो हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज को उन्हीं के घर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में धूल चटाई है। शुभमन गिल ने सीरीज के 3 मैचों में 205 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 3 मैचों में 168 रन जड़े। केएल राहुल की टीम में वापसी हो चुकी है, ऐसे में टीम ओर भी बेहतर नज़र आ रही है।

टीम में शामिल खिलाड़ियों में से शार्दुल ठाकुर ने पिछले तीन मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। वहीं युजवेंद्र चहल के नाम भी 3 मैचों में 7 विकेट दर्ज हैं।

ZIM vs IND: Match Prediction

Advertisement

जिम्बाब्वे की टीम अच्छी लय में नज़र आ रही है, लेकिन इस सीरीज में इंडियन टीम ही फेवरेट रहेगी। 

ZIM vs IND Head-to-Head

कुल – 63
जिम्बाब्वे – 10
भारत – 51
टाई – 02
बेनतीजा – 00

Advertisement

ZIM vs IND Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

ZIM vs IND Probable Playing XI

Advertisement

जिम्बाब्वे: ताकुदज़्वानाशे कैतानो, तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान और विकेटकीपर), टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा

भारत - केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

ZIM vs IND Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर – रेजिस चकबवा , संजू सैमसन
बल्लेबाज़ – केएल राहुल, दीपक हुड्डा, इनोसेंट काया
ऑलराउंडर – अक्षर पटेल, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा
गेंदबाज़ – विक्टर न्याउची, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार