Australia vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) ने शुक्रवार (13 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। मुजरबानी ने अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए, उन्होंने जोश इंग्लिस, टिम डेविड. मैट रेनशॉ और एडम जाम्पा को अपना शिकार बनाया। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इस दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड्स भी बना दिए।

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट

Advertisement

मुजरबानी ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं ऐसा करने वाले वह जिम्बाब्वे के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रिचर्ड नगारावा और सिकंदर रजा ने ही यह कारनामा किया था।

जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट

111 - रिचर्ड नगारवा

103 - सिकंदर रजा

Advertisement

100 - ब्लेसिंग मुज़रबानी

जिम्बाब्वे के लिए बेस्ट प्रदर्शन

मुजरबानी ने जिम्बाब्वे के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड भी अपने ना कर लिया है। इसके अलावा यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी-20 वर्ल्ड कप मैच में दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले 2014 में मीरपुर में हुए मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया। किसी आईसीसी टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे ने तीसरी बार और टी-20 वर्ल्ड कप में 2007 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जिम्बाब्वे ने 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार