20 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल 2018 के ऑक्शन से पहले एक बड़ा फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई टीम के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर जुबिन बारुचा को राजस्थान टीम का क्रिकेट हेड नियुक्त किया है।

Advertisement

जुबिन बारुचा के टीम से जुड़ने से टीम में नई सोच का संचार होगा। जुबिन बारुचा का काम राजस्थान में हर एक फॉर्मेट में से युवा प्रतिभा की खोज करना होगा जिसे आगे जाकर आईपीएल में खेलने के लिए तैयार किया जा सके। 

Advertisement

आपको बता दें कि जुबिन बारुचा ने मुंबई के लिए 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इस दौरान अपने छोटे से करियर में 1021 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जुबिन बारुचा ने 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं।

आपको बता दें कि  जुबिन बारुचा का एक क्रिके अकेडमी भी चलता है जहां युवा खिलाड़ियों को तैयार किया जाता है। वैसे आईपीएल 2018 का ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को बेंगलोर में होने वाला है जिसके लिए हर एक फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति तैयार कर रही है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम लगभग 2 साल के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आऩे वाले ऑक्शन में किन - किन खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स खरीदती है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार