IPL 2021: व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल होने के चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि उसके खिलाड़ी आईपीएल के बाकी बचे मैचों में शिरकत नहीं करेंगे। आईपीएल 2021 के बाकी बचे  31 मैच यूएई में खेले जाएंगे। ऐसे में धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स मोईन अली की जगह इन 3 ऑलराउंडर पर दाव लगा सकती है।

Advertisement

कृष्णप्पा गौतम: यह ऑलराउंडर सीएसके की टीम में पहले से ही मौजूद है। कृष्णप्पा गौतम, मोईन अली का सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं क्योंकि वो बल्ले और गेंद दोनों से ही टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। मालूम हो कि आईपीएल 2021 के दौरान उन्होंने 1 भी मैच नहीं खेला था। कृष्णप्पा गौतम ने अब तक 24 आईपीएल मैचों में 169.09 के स्ट्राइक रेट के साथ 186 रन बनाए हैं वहीं उनके खाते में 13 विकेट भी दर्ज हैं।

Advertisement

गुरकीरत सिंह मान: वैसे तो गुरकीरत सिंह मान अपनी बल्लेबाजी के लिए ही ज्यादा जाने जाते हैं लेकिन वह गेंद से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान उनपर किसी ने बोली नहीं लगाई थी। ऐसे में मोईन अली की जगह चैन्नई की टीम उन्हें अपने दल में शामिल करने पर विचार कर सकती है। गुरकीरत सिंह मान ने अब तक 41 आईपीएल मैचों में 121.09 के स्ट्राइक रेट के साथ 511 रन बनाए हैं वहीं उनके खाते में 5 विकेट हैं।

वेन पार्नेल: दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वेन पार्नेल गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी साबित हो सकते हैं। वेन पार्नेल लगभग हर देश की टी-20 लीग खेलते हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी में उनपर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया था। वेन पार्नेल ने अब तक 26 आईपीएल मैचों में महज 63 रन बनाए हैं वहीं उनके खाते में 26 विकेट हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार