इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीज़न का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शुरुआत बिल्कुल अलग अंदाज़ में की है। कैपिटल्स ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं, जबकि टाइटंस अपने शुरुआती दो मैच हार चुकी है और अपनी पहली जीत की तलाश में है। इन दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले, आइए उन 3 बैटल्स पर एक नज़र डालते हैं जिन पर सबकी नज़रें रहेंगी।

Advertisement

1. केएल राहुल vs कगिसो रबाडा

Advertisement

अभी तक मौजूदा आईपीएल सीजन में केएल राहुल का बल्ला शांत रहा है। अब तक दो पारियों में उन्होंने सिर्फ़ एक रन बनाया है लेकिन राहुल की क्लास किसी से छिपी नहीं है और वो इस मुकाबले में पारी की शुरुआत करते हुए बड़ा स्कोर बना सकते हैं। इसलिए टाइटंस के लिए नई गेंद के साथ कगिसो रबाडा की भूमिका अहम होगी, क्योंकि ये अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ राहुल को जल्द से जल्द आउट करने का माद्दा रखता है। अब तक नौ पारियों में वो राहुलl को तीन बार आउट कर चुके हैं। ऐसे में ये बैटल इस मैच के नजरिए से काफी अहम होने वाली है।

2. जोस बटलर vs लुंगी नगिडी

जोस बटलर के लिए इस समय बल्ले से रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है, लेकिन वो एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। वो टाइटंस के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे और अगर GT का कोई विकेट जल्दी गिर जाता है, तो पावरप्ले में उन्हें लुंगी नगिडी का सामना करना पड़ सकता है। टी-20 क्रिकेट में नगिडी ने 10 पारियों में तीन बार बटलर को आउट किया है। वहीं दूसरी ओर बटलर ने लुंगी के खिलाफ 41 गेंदों पर 66 रन बनाए हैं। इसलिए, आज के मैच में ये एक देखने लायक मुकाबला होगा कि कौन सा खिलाड़ी बाज़ी मारता है।

3. शुभमन गिल vs मुकेश कुमार

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुकेश कुमार आमतौर पर दिल्ली के लिए गेंद से पारी की शुरुआत करते हैं और मौजूदा सीजन के पहले दो मैचों में उन्होंने दिल्ली के लिए शानदार काम किया है। उन्होंने दिल्ली को पावरप्ले में ही सफलता दिलाई है ऐसे में जब वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनकी शुभमन गिल के साथ बैटल देखने लायक होगी क्योंकि अगर मुकेश ने गिल को आउट कर दिया तो गुजरात की टीम दबाव में आ जाएगी। वहीं, अगर गिल ने मुकेश को विकेट नहीं दिया तो शायद दिल्ली की टीम बैकफुट पर नजर आएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार