आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दिल्ली ने लीग स्टेज में खेले गए 14 मैच में से पांच में जीत दर्ज की और नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में टीम सफर नौंवे नंबर पर खत्म हुआ। इस सीजन चोटिल होने के चलते ऋषभ पंत दिल्ली की टीम का हिस्सा नहीं थे उनकी जगह डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। दिल्ली के लिए वॉर्नर औऱ उप-कप्तान अक्षर पटेल के अलावा कोई खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। आए जानते हैं वो 3 खिलाड़ी, जिन्हें आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम से रिलीज कर सकती है। 

Advertisement

मनीष पांडे

Advertisement

आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय मनीष पांडे को अगले सीजन से पहले दिल्ली रिलीज कर सकती है। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने मनीष को 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। मनीष पांडे ने इस सीजन 9 पारियों में 17.78 की औसत औऱ 109.58 की स्ट्राईक रेट से 160 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 50 रन रहा। 


चेतन सकारिया

युवा तेज गेंदबाज चेतन साकरिया ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन आईपीएल 2022 और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाए। दिल्ली ने उन्हें पिछले सीजन के ऑक्शन में 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा थआ। आईपीएल 2023 में साकरिया को सिर्फ 2 मैच खेलने का मिला, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए। 


Advertisement

मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी दिल्ली अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकते हैं। मुस्तफिजुर ने इस सीजन दिल्ली के लिए सिर्फ 2 मैच खेले, जिसमें 1 विकेट लिया। बांग्लादेश के आय़रलैंड दौरे के चलते वह आईपीएल 2023 के बीच में ही बाहर हो गए थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार