मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें रही हैं। जहां मुंबई ने 4 बार, वहीं चेन्नई की टीमें ने 3 बार ट्रॉफी जीती है। इस साल 19 दिसंबर को कोलताका में आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। आज हम बात करेंगे उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें खरीदने को लेकर इन दोनों चैंपियन टीमों के बीच होड़ लग सकती है। 

Advertisement

टॉम बैनटन

Advertisement

मौजूदा समय में एक इंटरनेशनल क्रिकेटर जिसे ज्यादातर आईपीएल टीमें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। वो है इंग्लैंड के 21 साल के विस्फोटक बल्लेबाज टॉम बैनटन। समरसेट के लिए खेलने वाले बैनटन ने आर्कषक बल्लेबाजी और टी-20 ब्लास्ट में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। 

बैनटन ने 2019 में सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन टी-20 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विरोधी टीम को ढेर किया है। इस साल टी-20 ब्लास्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज बैनटन ने 161.47 की स्ट्राइक रेट से 549 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन शॉट खेले हैं। 

इसके अलावा रॉय लंदन वनडे कप के तीन नॉकआउट मैचों में बैनटन ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। खबरों के अनुसार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने उनमें काफी रूचि दिखाई है। 


Advertisement

शाहरुख खान

तमिलनाडु के बाएं हाथ के बल्लेबाज शाहरुख खान भारत के घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर उभरे हैं। इसलिए आईपीएल नीलामी में हर टीम की नजरें उनपर होंगी। शाहरुख ने टी-20 और 50 ओवर के क्रिकेट, दोनों ही शानदार प्रदर्शन किया है। 

पिछले कुछ सीजन में उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। शाहरुख ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में 48.80 की औसत और 125.77 की स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए हैं। 

Advertisement

दो सबसे सफल टीमें मुंबई और चेन्नई उनके रूप में एक फिनिशर को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। वह तमिनलाडु से आते हैं इसलिए चेन्नई उन्हें खरीदना चाहेगी। हालांकि घरेलू क्रिकेट टैलेंड को अपने साथ जोड़ने का मुंबई इंडियंस का इतिहास अच्छा रहा है। 


क्रिस जॉर्डन

Advertisement

ज्यादातर लोग जसप्रीत बुमराह,मिचेल स्टार्क और जोफ्रा आर्चर की डेथ ओवर में गेंदबाजी की बातें करते हैं लेकिन इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन की नहीं। जॉर्डन थोड़े महंगे रहे हैं लेकिन गेंदबाजी के दौरान उनकी यॉर्कर और विविधताओं में एकदम सटीक रहे हैं।  2016 वर्ल्ड टी-20 के बाद जॉर्डन इंग्लैंड के लिए हर मुकाबला खेले हैं और 21.77 की औसत से 36 विकेट अपने खाते में डाले हैं। 

चेन्नई उन्हें खरीदकर अपनी टीम में एक डेथ ओवर गेंदबाजी की कमी पूरा करना चाहेगी, वहीं अगर मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज चोटिल हो जाते हैं तो वह बेहतरीन बैकअप ऑप्शन साबित हो सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार