टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 102 गेंदों में 13 चौकों औऱ 17 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों का नाम, जो गेल की इस पारी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Advertisement

वनडे में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा का इस लिस्ट में होना लाजमी में। रोहित ने इस फॉर्मेट में 133.52 के स्ट्राइक रेट से 9000 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 6 शतक और 65 अर्धशतक जड़े हैं। रोहित को इस फॉर्मेट में बड़ी पारियां खेलनी पसंद हैं और वह इकलौते खिलाड़ी हैं जिसने टी-20 इंटरनेशनल में 4 शतक जड़े हैं।

बता दें कि रोहित के नाम वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।  2014 में श्रीलंका के खिलाफ हुए वनडे मैच में उन्होंने 264 रनों की पारी खेली थी। 

एरॉन फिंच (Aaron Finch)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज एऱॉन फिंच एक बार गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुके हैं। जुलाई 2018 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 172 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ साउथैमप्टन में में 156 रन बनाए थे। 

141.41 की करियर स्ट्राइक रेट के साथ फिंच टी-20 में 10000 रन पूरे करने के करीब है और 8 शतक और 63 अर्धशतक जड़ चुके हैं। 

डेविड वॉर्नर (David Warner)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की शुमार हैं।  वॉर्नर टी-20 में 140.80 की स्ट्राइक रेट से 10000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वॉर्नर चौथे नंबर पर हैं। 

अब तक इस फॉर्मेट में 8 शतक और 83 अर्धशतक जड़ चुके वॉर्नर का टॉप स्कोर नाबाद 135 रन है। वह दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार