3 Players Who Can Replace Ayush Mhatre In CSK Squad: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तूफानी बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) अपने बाएं पैर (हैमस्ट्रिंग) की चोट के कारण आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बचे हुए सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें सीएसके आयुष म्हात्रे की रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी स्क्वाड का हिस्सा बना सकती है।

Advertisement

यश ढुल (Yash Dhull): चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड में आयुष की परफेक्ट रिप्लेसमेंट 23 साल के यश ढुल हो सकते हैं जिनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था। यश के नाम 35 टी20 मैचों में लगभग 40.25 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 1,087 रन दर्ज हैं। वो मिनी ऑक्शन में 30 लाख के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रह गए थे।

Advertisement

मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal): चेन्नई सुपर किंग्स अगर एक बेहद ही अनुभवी खिलाड़ी को अपनी स्क्वाड में शामिल करना चाहती है तो उनके लिए मयंक अग्रवाल सबसे बेहतर ऑप्शन होंगे। 35 साल के मयंक एक अटैकिंग बैटर हैं, जो कि 222 टी20 मुकाबलों में लगभग 135 की स्ट्राइक रेट से 5,147 रन बना चुके हैं। बात करें अगर उनके आईपीएल रिकॉर्ड की तो उन्होंने 131 मैचों में 2,756 रन बनाए हैं। वो मिनी ऑक्शन 75 लाख के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रह गए थे।

अभिनव मनोहर (Abhinav Manohar): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी कर्नाटक के 31 साल के धाकड़ बैटर अभिनव मनोहर हैं जो कि IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। अभिनव 54 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं और लगभग 145 की स्ट्राइक रेट से 817 रन बना चुके हैं। वो 30 लाख के प्राइस पर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फ़ॉल्क्स, रामकृष्ण घोष।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार