वर्तमान में लगातार क्रिकेट खेला जा रहा है और कई खिलाड़ियों के लिए ऐसे खेलते रहना आसान नहीं। अगर वर्कलोड का ध्यान ना रखा जाए तो खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं। लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार क्रिकेट खेलते हुए भी अपनी फिटनेस बरकरार रखी है और अन्य क्रिकेटरों के लिए एक मिसाल बने हैं। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट के 4 सबसे फिट खिलाड़ी। 

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट जगत सबसे फिट खिलाड़ी माना जाता है। ये विराट के फिटनेस का नतीजा है कि वो हर फॉर्मेट में ताबातोड़ रन बना रहे है। विराट 'वेगन' है और वो अपने खाने में मांस मछली के अलावा दूध या दूध से बना कोई भी खाना नहीं खाते। वो नहीं चाहते कि उनके क्रिकेट करियर पर उनके शरीर के वजह से कोई बाधा आये इसलिए वो 'फैट' देने वाले खानों से दूर रहते हैं। विराट अपने क्रिकेट के शुरुआती सफर में थोड़े मोटे हुए करते थे लेकिन लगातार 'जीम' और मेहनत से उन्होंने अभी दुनियां के अन्य क्रिकेटर्स के लिए फिटनेस का स्टैंडर्ड सेट किया है।

 

बेन स्टोक्स

किसी भी टीम में अगर एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हो तो वो किसी वरदान से कम नहीं होता। क्रिकेट के दोनों विभागों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शानदार फिटनेस होना जरूरी है और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आज पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में इसके सबसे बड़े उदाहरण है। ये बेन स्टोक्स के फिटनेस का नतीजा है कि वो गेंदबाजी में लगातार 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने के साथ-साथ एक बड़े हीटर भी है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपने गेंद और बल्ले से कई मैच जिताऊ पारियां खेली है।

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस

साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की उम्र अब 34 साल की हो गयी है लेकिन वो जबरदस्त फिटनेस के दम पर अफ्रीका के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार क्रिकेट खेल रहे है। अपनी फिटनेस के कारण वो ना सिर्फ विकेटों के बीच में जबरदस्त दौड़ लगाते है बल्कि वह वर्तमान में क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन फील्डरों में से एक हैं।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जब से भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है तब से उनकी डिमांड किसी बल्लेबाज से कम नहीं है। देखा जाए तो बुमराह ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू के बाद आईपीएल से लेकर कई सीरीज और अभी वर्ल्ड में लगातार बेहतरीन गेंदबाजी की है और हर मौके पर विकेट चटकाए है। कोहली की तरह बुमराह भी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते है और अपनी इस शानदार फिटनेस के कारण ही वो आज वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट गेंदबाज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार