इन 5 नामी क्रिकेटरों ने बदला है अपना धर्म, एक भारतीय भी शामिल

Updated: Wed, Jul 21 2021 11:27 IST
8 cricketers who changed their religion (Image Source: Google)

क्रिकेट के खेल में हमने कई बार दूसरे देश के खिलाड़ियों को किसी अन्य देश से खेलते हुए देखा है। हालांकि आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी की कुछ क्रिकेटरों ने ना सिर्फ अपना देश बल्कि धर्म भी बदल लिया है।

एक नजर डालते हैं उन नामी क्रिकेटरों पर जिन्होंने अपने करियर के दौरान अपना धर्म परिवर्तन किया है।

1) तिलकरत्ने दिलशान - श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक ओपनर दिलशान एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुए थे और 16 साल की उम्र में उन्होंने इस्लाम धर्म को छोड़ दिया। पहले उनका नाम ताइवान मोहम्मद दिलशान था और बाद में उन्होंने बौध धर्म को अपनाया। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपने माता-पिता से अलग होने के बाद यह फैसला किया।

2) यूसुफ योहाना - पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ओपनर यूसुफ योहाना और अब मोहम्मद युसूफ एक क्रिस्चन परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने साल 2005-2006 के बीच लगातार तबलीगी जमात में अपनी मौजूदगी दिखाई और फिर इस्लाम धर्म को अपना लिया। उनकी पत्नी ने भी अपना नाम तानिया से फातिमा कर लिया। हालांकि धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने कई दिनों तक इस खबर को किसी से बताई नहीं थी लेकिन आखिरकार उन्होंने साल 2005 के सितंबर महीने में इस बात का खुलासा सबके सामने किया।

3) सूरज रणदीव - श्रीलंका की ओर से क्रिकेट खेलने वाले पूर्व स्पिनर सूरज रणदीव भी एक मुस्लिम परिवार से थे और उन्होंने भी आगे जाकर बौद्ध धर्म को अपनाया। पहले उनका नाम मोहम्मद मसरुक सूरज था और बाद में उन्होंने अपना नाम सूरज रणदीव कर लिया।

4) एजे कृपाल सिंह - भारतीय क्रिकेटर एजे कृपाल सिंह अपना धर्म परिवर्तन करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। कृपाल सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था और उन्होंने शादी करने के लिए क्रिश्चियन धर्म को अपनाया। उन्होंने एजे कृपाल सिंह से अपना नाम बदलकर अर्नोल्ड जॉर्ज रख दिया।

5) वेन पार्नेल - साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने अपने करियर के दौरान मुस्लिम धर्म को अपना लिया। पहले यह खबर आई थी कि उन्होंने अपने हमवतन क्रिकेटर हाशिम अमला की बातों से प्रभावित होकर क्रिस्चन से खुद को इस्लाम धर्म में परिवर्तित किया। हालांकि टीम मैनेजर ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साल 2011 में 30 जुलाई को इस्लाम धर्म को अपनाया था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें