बायो-बबल के अंदर बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। स्थगित होने से पहले 29 मुकाबले ही हो सके। इस दौरान हर्षल पटेल और आवेश खान जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन कई स्टार खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहे। आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनका प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक रहा है।

Advertisement

शुभमन गिल

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुई शुभमन गिल की खराब फॉर्म आईपीएल 2021 में भी जारी रही। कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए गिल ने सात मैचों में 18.25 की खराब औसत से सिर्फ 132 रन बनाए, जिसमें उनका टॉप स्कोर 43 रन रहा। इस दौरान शुभमन ने 117.5 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की,जो एक ओपनर के तौर पर बहुत कम है। अगर आईपीएल के इस सीजन के बाकी मुकाबले होते हैं तो शुभमन को टीम के हालस सुधारने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

निकोलस पूरन

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज निकोलस पूरने बुरी तरह फ्लॉप रहे। पूरन ने सीजन के सात मैचों में 4.66 की औसत से सिर्फ 28 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 19 रन रहा। पूरन चार बार 0 पर आउट होकर पवेलियन लौटे, इसके साथ ही वह एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर भी पहुंच गए।   

Advertisement

निकोलस पूरन ने पिछले सीजन पंजाब के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 169.71 की स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए थे। 

इयोन मोर्गन

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की कमान संभालने वाले इयोन मोर्गन  बतौर कप्तान और खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट की अपनी सफलता को  आईपीएळ में दोहराने में नाकाम रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले दो सीजन में प्लेऑफ मे पहुंचने में नाकाम रही है। 

Advertisement

मोर्गन ने 7 मैचों में 15.33 की औसत और स्ट्राइक रेट से कुल 92 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 47 रन रहा। कप्तानी में भी उनके कई फैसले चौंकाने वाले रहे, जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ा। कोलाकाता पहले सात मैचों में सिर्फ दो ही जीत हासिल कर पाए, जबकि पांच में उसे हार मिली। 

हार्दिक पांड्या

Advertisement

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर आईपीएल में हार्दिक पांड्या अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस सीजन में हार्दिक का बल्ला बिल्कुल शांत रहा। 

हार्दिक ने इस सीजन सात मैचों में 118.81 की खराब स्ट्राइक रेट से सिर्फ 52 बनाए। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 16 रन रहा, जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में बनाए। इसके अलावा वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते हार्दिक गेंदबाजी करते हुए भी नजर नहीं आए। 

युजवेंद्र चहल

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल बुरी तरह फ्लॉप रहे। कप्तान विराट कोहली के चहेते चहल ने सात मैच में 47.50 की औसत और 8.26 के इकॉनमी रेट से सिर्फ 4 विकेट हासिल किया। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 2 विकेट रहा। 

चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में नौंवे स्थान पर है। उनके नाम 106 मैचों में 125 विकेट दर्ज है। पिछले सीजन उन्होंने 15 मैचों में 7.08 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट अपने खाते में डाले थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार