5 most expensive flops of IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चैंपियन बनने के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का समापन हो गया। 10 हफ्तों से ज्यादा चले इस टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन पर फ्रंचाइजियों ने जमकर पैसा लुटाया, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। जानिए आईपीएल 2025 के पांच सबसे महंगे फ्लॉप खिलाड़ी ।

Advertisement

ऋषभ पंत

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसके साथ ही वह  आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। लेकिन पंत टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे, कप्तान और खिलाड़ी दोनों ही रोल में। लखनऊ की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई और पंत ने 13 पारियों में 24.45 की औसत से 269 रन बनाए, जिसमे उन्होंने नाबाद 118 रन की पारी खेली, जो लखनऊ के आखिरी लीग स्टेज मैच में आई। 

वेंकटेश अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर भरोसा जताते हुए उन्हें मेगा ऑकशन में 23.75 करोड़ रुपये खर्च कर टीम में शामिल किया था, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अय्यर ने 11 मैच में  142 रन बनाए, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल था।  बता दें कि कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रही। 

मोहम्मद शमी

Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। शमी ने 9 मुकाबले खेले, जिसमे वह सिर्फ 6 विकेट ही हासिल कर पाए।  28 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

रविचंद्रन अश्विन

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स  ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन अश्विन वो कमाल नहीं दिखा पाए जिसके लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 9 मैच खेले और 9.12 की इकॉनमी और 40.42 की औसत से सिर्फ 7 विकेट लिए, जिसमें 41 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 

Advertisement

जैक फ्रेजर मैकगर्ग

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्ग को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑक्शन में 9 करोड़ रुपये में दोबारा टीम में शामिल किया था। मैकगर्क को शुरूआती 6 मैच में मौका मिला,जिसमें उन्होंने 9.17 की औसत से सिर्फ 55 रन बनाए। इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार