Delhi Capitals: शानदार तरीके से सीजन की शुरूआत करने वाली  दिल्ली कैपिटल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है। आइए जानते हैं वह 5 खिलाड़ी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। 

Advertisement

मोहित शर्मा

Advertisement

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा उन खिलाड़ियों में हो सकते हैं जिन्होंने दिल्ली की टीम आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दे। फ्रेंचाइजी ने मोहित को 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने इस सीजन 8 मैच खेले और सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर पाए हैं। यह निराशाजनक प्रदर्शन उनके बाहर जाने का बड़ा कारण बन सकता है। 

फाफ डु प्लेसिस

फाफ डु प्लेसिस जैसे बड़े खिलाड़ी में उन खिलाड़ियों में हो सकते हैं जिन्हें दिल्ली की टीम आईपीएल 2026 से पहले रिलीज करे। डु प्लेसिस को दिल्ली ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल में 9 मैच में सिर्फ 202 रन बनाए हैं। चोट के चलते कुछ मुकाबलों में वह टीम से बाहर रहे। 

हैरी ब्रूक

Advertisement

हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले ही नाम वापस ले लिया। आईपीएल के नए नियमों के अनुसार उन्हें दो साल का बैन झेलना पड़ सकता है। इस बैन के चलते दिल्ली कैपिटल्स उन्हें आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर देगी। 

जेक फ्रेजर-मैकगर्क

जेक फ्रेजर-मैकगर्क भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स रिलीज करे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 9 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले भी दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। मैकगर्क आईपीएल 2025 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे औऱ 6 मैच में सिर्फ 55 रन बनाए। निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उन्हें दूसरे हाफ में खेलने का मौका भी नहीं मिला। 

Advertisement

दुष्मंथा चमीरा

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा गया था और आईपीएल 2025 में छह मैच खेलने के बाद चमीरा ने केवल चार विकेट लिए हैं और यह निराशाजनक प्रदर्शन उनके अगले सीजन से पहले रिलीज होने का कारण बन सकता है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार