होमताज़ा ख़बरेंटीम इंडिया के इन 5 क्रिकेटरों के नाम हैं अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक से बढ़कर एक महान खिलाड़ी
टीम इंडिया के इन 5 क्रिकेटरों के नाम हैं अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक से बढ़कर एक महान खिलाड़ी
क्रिकेट के खेल में आए दिन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते है। मगर कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी है, जिनके टूटने का फैंस को लंबे समय तक इंतजार करना होगा। आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके
क्रिकेट के खेल में आए दिन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते है। मगर कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी है, जिनके टूटने का फैंस को लंबे समय तक इंतजार करना होगा। आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। आइए जानते हैं...
क्रिकेट के मैदान पर हमने धोनी को ज्यादातर कप्तानी और बल्लेबाजी करते हुए देखा है मगर धोनी ने कुछ मैचों में गेंदबाजी भी हाथ आजमाए है। आप ये जानकर हैरान होंगे की धोनी के नाम पर इंटरनेशनल मैचों में एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा मैचों में गेंदबाजी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर
बापू नाडकर्णी
Advertisement
भारत के महान स्पिनर बापू नाडकर्णी के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। नाडकर्णी के नाम टेस्ट क्रिकट में लगातार 21 मेडेन ओवर फेकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ 1964 के मद्रास (चेन्नई ) टेस्ट में किया था।
इरफ़ान पठान
Advertisement
एक गेंदबाज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेना बहुत ही खास होता है । भारत के ऑलराउंडर इरफ़ान पठान के नाम पर पारी के पहले ही ओवर में हैट ट्रिक लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पठान ने यह कारनामा साल 2006 में पाकिस्तान के विरुद्ध किया है और ये रिकॉर्ड आजतक कायम है। दुर्भाग्यपूर्ण भारत वो मैच हार गया था।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम वनडे इंटरनेशनल मैचों सबसे ज़्यादा तीन बार दोहरा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकोर्ड है। रोहित ने क दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और बाकी के दोनों दोहरे शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाए है। उनके अलावा क्रिस गेस, मार्टिन गुप्टिल, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में एक-एक दोहरा शतक लगाया है।
Advertisement
सचिन तेंदुलकर
सदी के सबसे महान बल्लेबाज सचिन के नाम अपने करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 100 शतक लगाए है। उन्होंने अपने शतकों का शतक मीरपुर में बांग्लादेश के शतक लगा कर पूरा किया था।