क्रिकेट के खेल में आए दिन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते है। मगर कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी है, जिनके टूटने का फैंस को लंबे समय तक इंतजार करना होगा। आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। आइए जानते हैं... 

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर हमने धोनी को ज्यादातर कप्तानी और बल्लेबाजी करते हुए देखा है मगर धोनी ने कुछ मैचों में गेंदबाजी भी हाथ आजमाए है। आप ये जानकर हैरान होंगे की धोनी के नाम पर  इंटरनेशनल मैचों में एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा मैचों में गेंदबाजी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी  है। देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

 

 

बापू नाडकर्णी

Advertisement

भारत के महान स्पिनर बापू नाडकर्णी के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।  नाडकर्णी के नाम टेस्ट क्रिकट में लगातार 21 मेडेन ओवर फेकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ 1964 के मद्रास (चेन्नई ) टेस्ट में किया था। 

 

इरफ़ान पठान

Advertisement

एक गेंदबाज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेना बहुत ही खास होता है । भारत के ऑलराउंडर इरफ़ान पठान के नाम पर पारी के पहले ही ओवर में हैट ट्रिक लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पठान ने यह कारनामा साल 2006 में पाकिस्तान के विरुद्ध किया है और ये रिकॉर्ड आजतक कायम है। दुर्भाग्यपूर्ण भारत वो मैच हार गया था। 

 

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम वनडे इंटरनेशनल मैचों सबसे ज़्यादा तीन बार दोहरा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकोर्ड है। रोहित ने क दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और बाकी के दोनों दोहरे शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाए है। उनके अलावा क्रिस गेस, मार्टिन गुप्टिल, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में एक-एक दोहरा शतक लगाया है। 

 
Advertisement

सचिन तेंदुलकर

सदी के सबसे महान बल्लेबाज सचिन के नाम अपने करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 100 शतक लगाए है।  उन्होंने अपने शतकों का शतक मीरपुर  में बांग्लादेश के शतक लगा कर पूरा किया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार