Gurnoor Brar Bowled Narayan Jagadeesan Video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) मौजूद समय में घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026) खेल रहे हैं। वो नॉर्थ जोन टीम (North Zone) का हिस्सा हैं और साउथ जोन टीम (South Zone) के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी गेंदबाज़ी से कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ नारायण जगदीशन (Narayan Jagadeesan) को बोल्ड करके पवेलियन भेजा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना South Zone टीम की पहली पारी के 20वें ओवर में घटी। यहां North Zone के लिए गुरनूर बरार गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि अपना छठा ओवर डालने आए थे। वो कमाल की लय में गेंद डिलीवर कर रहे थे और इसी बीच अपनी पांचवीं गेंद पर उन्होंने जगदीशन नारायण को बेहद ही शानदार गेंद से सरप्राइज किया।
उन्होंने ये गेंद तेज रफ्तार से मिडिल और ऑफ साइड की लाइन पर फेंका था जो कि पिच से टकराने के बाद थोड़ा बाहर की तरफ गया और बल्लेबाज़ को चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप से टकराया। ये नज़ारा देखने लायक था नारायण जगदीशन पूरी तरह हैरान थे और उनका ऑफ स्टंप जमीन से उखड़कर जमीन पर गिरा हुआ था। BCCI Domestic ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि नारायण जगदीशन 63 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए। वहीं गुरनूर बरार खबर लिखे जाने तक 13 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं। साउथ जोन की टीम ने 47 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन जोड़े हैं। इससे पहले नॉर्थ जोन अपनी पहली पारी में 195 रन बनाकर ऑल आउट हुई थी।
ऐसी है दोनों टीमें
नॉर्थ जोन (Playing XI): क़मरान इकबाल, सनत सांगवान, आयुष दोसिजा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, कन्हैया वाधवान (विकेटकीपर/कप्तान), निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ जोन (Playing XI): नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, तिलक वर्मा (कप्तान), कोडिमेला हिमतेजा, शेख रशीद, रिकी भुई, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कावुरी साईतेजा, विध्वथ कावेरप्पा, एमडी निधीश।