एशिया कप 2022 यूएई में 27 अगस्त से खेला जाएगा, जो की टी-20 फॉर्मेट में होना है। एशिया कप का यह 15वां संस्करण है। भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। आइए आपको बताते हैं इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में। 

Advertisement

सनथ जयसूर्या

Advertisement

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या के नाम हैं। जिन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले गए 25 मैच की 24 पारियों में 53.04 की औसत से 1220 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं,उनका बेस्ट स्कोर 130 रन रहा है।


 कुमार संगाकारा

Advertisement

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने 24 मैच की 23 पारियों में 48.86 की औशत से 1075 रन बनाए हैं। जिसमें चार शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 121 रन रहा है।


सचिन तेंदुलकर

Advertisement

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। तेंदुलकर ने 23 मैच की 21 पारियों में 51.10 की औसत से 971 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 114 रन रहा है।


शोएब मलिक

Advertisement

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक ने 21 मैच की 19 पारियों में 64.78 की औसत से 907 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल है। उनका बेस्ट स्कोर 143 रन रहा है।


रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 27 मैच की 26 पारियों में 42.04 की औसत से 883 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार