Asia Cup Cricket Interesting Trivia: यूएई में 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का आगाज होगा। 1984 में शुरू हुए एशिया कॉन्टिनेंट के इस सबसे बड़े इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का यह 17वां एडिशन हैं, जो इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। आइए टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले आपको बताते हैं एशिया कप से जुड़े कुछ मजेदार ट्रिविया।

Advertisement

सचिन को आउट करने पर 1000 डॉलर का ईनाम

Advertisement

2004 एशिया कप में यूएई की टीम के एक अधिकारी ने खिलाड़ियों वादा किया था कि जो खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को आउट करेगा उसे वो एक हज़ार डॉलर का इनाम देंगे। उस समय सचिन वनडे क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज थे औऱ 13000 से ज्यादा रन बना चुके थे। भारत के खिलाफ हुए मैच में यूएई के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज असीम सईद ने यह कारनामा किया और उन्हें फहद उस्मान के हाथों कैच आउट कराया। मजेदार बात ये है कि यह सईद के इंटरनेशनल करियर का एकमात्र विकेट रहा। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे लंबा ओवर

इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा ओवर एशिया कप के दौरान ही डाला गया था और ये अनाचाहा रिकॉर्ड बनाया था पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी ने। समी ने 2004 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपने दूसरे ओवर में 17 गेंद डाली थी। जिसमें 6 लीगल गेंद के अलावा फेंका था, जिसमें सात वाइड और चार नो-बॉल शामिल थीं।

बिना एक गेंद डाले बैन

Advertisement

इसके अलावा पाकिस्तान के एक गेंदबाज ने एशिया कप में अपनी खराब गेंदबाजी के चलते बैन झेलना पड़ा था। बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2014 के मैच में पाकिस्तान के स्पिनर अब्दुर रहमान जब अपना पहला ओवर डालने आए तो बिना कोई लीगल गेंद डाले ही उन्हें  मैच में गेंदबाज़ी करने से रोक दिया गया। कप्तान मिस्बाह उल हक द्वारा रहमान को 11वें ओवर में गेंदबाज़ी के लिए लाया गया और उन्होंने लगातार तीन फुल टॉस गेंद कमर से ऊपर फेंकी, जिसके बाद नियम के अनुसार अंपायर जोहान क्लोटे ने उनके पारी में गेंदबाजी करने पर रोक लगा दी थी। उस पारी में उनका रिकॉर्ड रहा—0 ओवर, 8 रन, बिना कोई विकेट।

बिना फाइनल खेले जीता एशिया कप

एशिया कप का पहला एडिशन 1984 में खेला गया, जिसमें भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें उतरीं। टूर्नामेंट का पहला चैंपियन बना भारत, वो भी बिना फाइनल मैच के। पहला एशिया कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला गथा। भारत ने दोनों लीग के मुकाबले जीते, इसी के साथ सुनील गावस्कर की कप्तानी वाली टीम इंडिया विजेता बनने में सफल रही।

Advertisement

कभी भारत-पाकिस्तान फाइनल नहीं

अब तक इस एशिया कप के 16 एडिशन हो चुके हैं वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को मिलाकर। लेकिन चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान कभी भी फाइनल मैच नहीं हुआ है। भारत ने 8 बार और पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप जीता है। 

सबसे ज्यादा एशिया कप

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

श्रीलंका एशिया कप के इतिहास की इकलौती टीम है, जिसने इस टूर्नामेंट के सभी एडिशन खेले हैं। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक-एक एडिशन में नहीं खेल पाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार