अक्टूबर 2026 का महीना यूके में 'अपने समुदाय के सम्मान (Honouring Our Communities) थीम के तहत 'ब्लैक हिस्ट्री मंथ' के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर, खास तौर पर, इंग्लिश क्रिकेट में अश्वेत क्रिकेटरों के योगदान को भी याद किया। उनकी विरासत सिर्फ बनाए रन, लिए विकेट, तोड़े रिकॉर्ड और जीती ट्रॉफियों को पार करते हुए, इंग्लिश क्रिकेट के स्वरूप को ही बदलने वाली रही है।

सर लियरे कॉन्स्टेंटाइन ने इस मुहिम की ऐसी शुरुआत की कि इंग्लिश क्रिकेट को ही बदल दिया और इस मिथक को खुले आम चुनौती दी कि सिर्फ गोरे ही क्रिकेट में बेहतर हैं। अश्वेत टैलेंट के लिए एक रास्ता बना दिया। इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले पहले वेस्टइंडीज खिलाड़ी के तौर पर वे जो खुद हासिल किया, उस से खुश नहीं थे। वहीं कानून पढ़े और जो प्रतिष्ठा बनाई उसका इस्तेमाल कर, ग्राउंड के अंदर और बाहर, दोनों जगह इंस्टीट्यूशनल नस्लवाद को चुनौती दी।

संयोग से 2026 का साल, 1976 की वेस्टइंडीज की इंग्लैंड में उस ऐतिहासिक सीरीज की 50वीं सालगिरह भी है जो महज एक क्रिकेट मुकाबले से कहीं बढ़कर साबित हुई।

अश्वेत लोगों का इंग्लैंड आना, 1948 में कैरेबियन से 500 से ज्यादा टूरिस्ट के 'HMT एम्पायर विंडरश' जहाज से शुरू हुआ था। वर्ल्ड वॉर 2 बस खत्म ही हुआ था और ब्रिटेन ने अपनी मजबूरी में इस माइग्रेशन की शुरुआत थी। उन्हें काम करने वाले चाहिए थे। जमैका, बारबाडोस, त्रिनिदाद और टोबैगो, गुयाना, सेंट लूसिया, ग्रेनाडा और अन्य कैरेबियन रीजन से, ये जहाज ही काम करने वालों का पहला ग्रुप यूके लाया था। ये कैरेबियन परिवार, और जो इसके बाद भी आए, यूके में बस तो गए पर अपने मूल द्वीपों से कभी अलग न हुए। रेडियो पर वेस्टइंडीज के मैच के बारे में सुनते थे। इन्हीं कम्युनिटी से, आगे कई कैरेबियन परिवार से अश्वेत टैलेंट ने अपने स्किल और सपनों को आगे बढ़ाया।

आज 1976 के वेस्टइंडीज के उस इंग्लैंड टूर को क्रिकेट और कैरेबियन-ब्रिटिश संबंधों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना में से एक गिनते हैं। ये वही सीरीज थी जिसमें इंग्लैंड के कप्तान टोनी ग्रेग ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को 'घुटने टेकने' की हालत (grovel) पर मजबूर कर देने वाली, गलत स्टेटमेंट दी थी। ये अपमानजनक और नस्लीय माहौल बिगाड़ने वाली स्टेटमेंट थी। तब मेहमान टीम ने इसे कोई विवाद बनाए और डरे बिना, खुद को बेहतर साबित करते हुए, इसका जवाब दिया था।

वेस्टइंडीज ने 5 टेस्ट की यह सीरीज 3-0 से जीती और इसमें दो खिलाड़ी खास तौर पर स्टार रहे: सर विव रिचर्ड्स ने 7 पारी में 118.42 के असाधारण औसत से 829 रन बनाए (इनमें से ट्रेंट ब्रिज में 232 और द ओवल में 291) तो 'व्हिस्परिंग डेथ' के नाम से मशहूर माइकल होल्डिंग ने 28 विकेट लिए। द ओवल में उनके 14 विकेट के शानदार प्रदर्शन ने तो टीम को एक बड़े खास टेस्ट में जीत दिलाई थी।

द ओवल में मिली जीत खास तौर पर यादगार रही। हजारों कैरेबियाई सपोर्टर से स्टेडियम खचाखच भरा था। किसी कार्निवल जैसा माहौल और ढोल, शंख, गाने-बजाने और जश्न के बीच मानो पूरी कैरेबियन कम्युनिटी मानो कोई त्यौहार सेलिब्रेट कर रही हो। वहां जो माहौल था उसने इस सीरीज को रंगभेद के विरुद्ध लड़ाई, के एक प्रतीक में बदल दिया। उधर अश्वेत क्रिकेटरों ने प्रोफेशनल काउंटी सर्किट में तो खेलना शुरू कर ही दिया था। जो काम दक्षिण अफ्रीका से आए, बेसिल'डि ओलिवेरा ने अधूरा छोड़ दिया था, उसे इस एक टेस्ट और सीरीज ने क्रांति में बदल दिया।

अब अश्वेत क्रिकेटर ज्यादा चर्चा में आने लगे। इंग्लैंड के लिए खेलने के उनके लिए नए रास्ते बने। बारबाडोस में जन्मे क्रिकेटर रोलैंड बुचर 1980 में जब इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेले तो नया इतिहास बना। 1988 में, तेज गेंदबाज डेविड 'सिड' लॉरेंस इंग्लैंड के ऐसे पहले अश्वेत टेस्ट क्रिकेटर बन गए, जिसका जन्म ब्रिटेन में हुआ। इसके बाद तो डेवोन मैल्कम (40 टेस्ट), फिल डि फ्रेटस (44 टेस्ट), नॉर्मन कोवंस (19 टेस्ट), ग्लैडस्टोन स्मॉल (17 टेस्ट), क्रिस लुईस (32 टेस्ट) और एलेक्स ट्यूडर (10 टेस्ट) इंग्लिश क्रिकेट के कई यादगार पल का हिस्सा बने।

हाल के सालों में, बारबाडोस में जन्मे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के ऐतिहासिक बदलाव की पहचान बने। उन्होंने ही 2019 आईसीसी वर्ल्ड वर्ल्ड कप फाइनल में वह यादगार 'सुपर ओवर' फेंका था जो इंग्लैंड की पहली वर्ल्ड कप टाइटल जीत में सबसे खास साबित हुआ।

महिला क्रिकेटर भी पीछे न रहीं। एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट (MBE) 2001 में इंग्लैंड के लिए खेलने वाली पहली अश्वेत बनीं। ये वही हैं जो पीठ की बड़ी चोट के बाद भी क्रिकेट में लौटीं और सिडनी में 2009 वर्ल्ड कप जीत की स्टार थीं। इसी तरह सोफिया डंकली इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली पहली अश्वेत बनीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इन बड़ी और शानदार उपलब्धि के बावजूद, 1990 के दशक के बाद इंग्लिश प्रोफेशनल क्रिकेट में अश्वेत खिलाड़ियों की हिस्सेदारी न सिर्फ कम हुई, गिरावट चिंता वाली हो गई। पैसे की कमी, क्रिकेट खेलने के सामान की बढ़ती कीमतें और युवा वर्ग की क्रिकेट में रूचि में कमी जैसे फेक्टर इसकी सबसे बड़ी वजह रहे। इसलिए रुचि जगाने और हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कई नई शुरूआत हुईं हैं। कुल मिलाकर, अश्वेत क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ मैच नहीं जीते, 'इंग्लिश क्रिकेटर' होने के साथ जुड़ी कल्चर को भी आगे बढ़ाया। क्रिकेट में कैरेबियन -ब्रिटिश विरासत का रंग भर दिया।

लेखक के बारे में

Charanpal Singh Sobti
Charanpal Singh Sobti is a veteran cricket writer with more than five decades of experience covering the game. At Cricketnmore, he brings his extensive knowledge, unique perspective and deep understanding of cricket to readers through insightful news, analysis, historical pieces and fascinating stories from the world of cricket. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार