भारतीय क्रिकेट टीम ने चेतेश्वर पुजारा  के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट में के पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 250 रनों का सम्माजनक स्कोर खड़ा कर लिया। पुजारा ने अकेले दम पर भारतीय पारी को संभाला और 123 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। आइए जानते हैं।

Advertisement

1. पुजारा ने इस पारी के दौरान अपने 5000 रन टेस्ट रन पूरे कर लिए। सबसे तेज यह कीर्तिमान हासिल करने वाले वह भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ की बराबरी की। इन दोनों ने ही 108 पारियों में अपने 5000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने इस दौरान 14000 फर्स्ट क्लास रन भी पूरे किए। 

 
Advertisement

2. पुजारा 3 नबंर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में शतक मारने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले मोहिंदर अमरनाथ, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने यह कारनामा किया है। 

 

3. यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज के पहले दिन खेली गई तीसरी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले साल 1960 में सर गैरी सोबर्स ने ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट में 132 रन बनाए थे। इसके बाद साल 1936 में मॉरीस लेलैंड ब्रिस्बेन में 123 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार