Ellyse Perry Interesting Record: आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आगाज 12 जून से होने वाला है। इस मेगा इवेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलती नज़र आएंगी, जिसमें से एक ऑस्ट्रेलिया की महान ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए 35 वर्षीय एलिस पेरी के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं।

Advertisement

एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया वुमेंस के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2007 में 16 साल और 261 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। सबसे खास बात तो ये है वो दुनिया की एकलौती ऐसी क्रिकेटर भी हैं, जिन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप और फीफा वर्ल्ड कप, दोनों ही खेलने का कारनामा किया है। उन्होंने साल 2011 के फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हिस्सा लिया था और स्वीडन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक शानदार गोल दागा था।

Advertisement

शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन एलिस पेरी साल 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली है, जो कि बडे़-बडे़ क्रिकेटर जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अपने इंटरनेशनल करियर में नहीं बना पाए। जी हां, ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, एलिस पेरी जैसे ही साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन मुकाबले खेलेंगे, वैसी ही वो इस टूर्नामेंट में अपने 50 मुकाबले पूरे कर लेंगी और ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी।

फिलहाल एलिस पेरी और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बराबर मुकाबले खेले हैं। इन दोनों ही दिग्गजों ने 47-47 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में हिस्सा लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी (पुरुष और महिला)

  • रोहित शर्मा (भारत) - 47
  • एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) - 47
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - 43
  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 43
  • सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 42

ध्यान दें कि 35 वर्षीय एलिस पेरी दुनियाभर की महान ऑलराउंडर में गिनी जाती है। उन्होंने अपने देश के लिए अब तक 15 टेस्ट, 168 वनडे और 174 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 1,006 रन और 39 विकेट, वनडे में 4,581 रन और 166 विकेट, टी20 में 2,297 रन और 127 विकेट दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वाड: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला केरी, एशले गार्डनर, किम गर्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार