27 फरवरी। एक ऐसा क्रिकेटर जो 43 टेस्ट मैच अपने देश के लिए खेला और कई विकेट अपने खाते में करने में सफल रहा। लेकिन रिटायरमेंट के बाद टैक्सी चलाने वाला बन गया। यह पढ़ने में थोड़ा अजीब है लेकिन यह सच है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज एवेन चैटफील्ड जो रिटायरमेंट के बाद अब टैक्सी चला रहे हैं। खेल पत्रकार विमल कुमार जो इस समय न्यूजीलैंड में हैं उन्होंने एवेन चैटफील्ड के बारे में क्रिकेट फैन्स को जानकारी दी है।

Advertisement

आपको बता दें कि एवेन चैटफील्ड ने टैक्सी चलाने को लेकर कहा कि वो उम्र के उस पड़ाव में हैं जहां उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी ऐसे में उन्होंने खुद का टैक्सी चलाने का फैसला किया। एवेन चैटफील्ड ने कहा कि आपको हमेशा अपना खर्चा तो चलाना ही पड़ता है ना। ऐसे में उन्होंने टैक्सी चलाने का फैसला किया।

एवेन चैटफील्ड ने आगे ये भी कहा कि वो टैक्सी अपने मन से चला रहे हैं। टैक्सी चलाने से फायदा ये होता है कि आप दिन भर टैक्सी तो चलाते ही हैं बल्कि आपका मन जहां जाने का करता है वहां आप जा सकते हैं। जब मन करें तो आप क्रिकेट भी देखने पहुंच जाते हैं। 

एवेन चैटफील्ड ने अपने टेस्ट करियर में 43 टेस्ट खेले और 123 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। इसके साथ - साथ 114 वनडे मैचों में एवेन चैटफील्ड के खाते में कुल 140 विकेट दर्ज हैँ।

Advertisement

70-80 के दशक में एवेन चैटफील्ड बेहद ही खतरनाक तेज गेंदबाज माने गए। एवेन चैटफील्ड और रिचर्ड हेडली की जोड़ी 70-80 दशक में कमाल की तेज गेंदबाजी जोड़ी मानी जाती थी। एवेन चैटफील्ड अपने पहले टेस्ट मैच के दौरान बाउंसर से चोटिल भी हुए थे। उस समय एवेन चैटफील्ड की हालत इतनी खराब थी कि मरते- मरे बचे थे। एवेन चैटफील्ड भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के दोस्त भी हैं। 

वर्तमान क्रिकेट को लेकर एवेन चैटफील्ड ने कहा कि अब क्रिकेट बदल चुका है। पहले आप जब बल्लेबाजी करते थे तो हेलमेट बगैरह नहीं होती थी जिससे खतरा बराबर बना रहता था। इन सभी सुरक्षात्मक गियर्स के आने से क्रिकेट अब ज्यादा बेहतर हो गया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार