वेस्टइंडीज को टी-20 , वनडे और टेस्ट सीरीज में आसानी से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज ब्रिसबेन के मैदान पर करेगी। इस सीरीज में कई पुराने रिकॉर्ड टूट सकते है और नए कीर्तिमान स्थापित हो सकते हैं। ऐसे में आइये आज जानते हैं कुछ ऐसे रिकॉर्ड जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी-20 सीरीज में बन सकते हैं। 

Advertisement

ऐसा करने वाली पहली टीम बनेगी इंडिया

Advertisement

भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैच में पटखनी दे देती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को उनकी धरती पर लगातार 5 टी-20 मैच हराने वाली पहली टीम बन जाएगी। टीम इंडिया ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को साल 2015 में हुए 3 मैचों की टी-20 सीरीज में सफाया किया था और 2011 दौरे पर  हुए टी-20 सीरीज के आखिरी मैच को भी अपने नाम किया था।

 

कोहली-रोहित में होगी जंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा इंटरनेशनल टी-20 में न्यूज़ीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 का स्थान हासिल कर सकते हैं। रोहित ने अभी तक 80 पारियों में 2207 रन बनाएं हैं और वो मार्टिन गुप्टिल से महज 64 रन पीछे हैं। कोहली भी इस दौड़ में ज्यादा पीछे नहीं है और वो गुप्टिल से 169 रन पीछे हैं।कोहली ने अभी तक टी-20 इंटरनेशल में 58 पारियों में 2102 रन बनाएं हैं।

 
Advertisement

रोहित बनेंगे सिक्सर किंग

रोहित शर्मा वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है और वो मैच दर मैच अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा रहे हैं। शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 8 छक्के जड़ देते है तो वह क्रिस गेल(103 छक्के) और मार्टिन गुप्टिल (103 छक्के) को पछाड़कर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाजों की सूचr में पहले पायदान पर आ जाएंगे। रोहित ने अभी तक के अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में कुल 96 छक्के जड़ दिए हैं।

 
Advertisement

पाकिस्तान को पछाड़ सकती है टीम इंडिया

भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह टी-20 सीरीज जीत लेती है तो वह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को पछाड़कर लगातार सबसे ज्यादा टी-20 सीरीज जीतने का खिताब अपने नाम कर सकती है। फिलहाल भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 9-9 सीरीज जीत के सात बराबरी पर हैं।

 
Advertisement

10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया कर सकती हैं यह कारनामा

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज साल 2007 में जीता हैं। उनकी टीम अगर भारत को  आगामी टी-20 सीरीज में मात दे देती है तो वह भारत के खिलाफ अपनी धरती पर 10 सालों में पहली बार कोई टी-20 सीरीज जीतेंगे।

(Shubham Shah)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार