साल 2010 में साउथ अफ्रीका की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई थी। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखऩे को मिला औऱ सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो गई। इस सीरीज में भारत के कप्तान थे एमएस धोनी और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ। आइए जानते हैं उस टेस्ट सीरीज का हाल

Advertisement

पहला टेस्ट, 6 से 9 फरवरी 2010, नागपुर

Advertisement

सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला गया जहां साउथ अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफ्रीका ने हाशिम अमला के 253 रन तथा जैक्स कैलिस के 173 रनों के बदौलत अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 558 रन बनाते हुए अपनी पहली पारी घोषित की।

इसके जवाब में भारत की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई। भारत के तरफ से गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 109 रनों की पारी खेली।

335 रनों के भारी बढ़त के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम 319 रनों पर ही आलऑउट हो गयी जिसमें सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए। 

इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने यह मैच एक पारी और 6 रन से अपने नाम किया। मैच में जबरदस्त दोहरा शतक लगाने वाले हाशिम अमला को "मैन ऑफ द मैच" चुना गया।

 
Advertisement

दूसरा मैच, 14 से 18 फरवरी 2008,कोलकाता

दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला गया। मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 296 रनों पर आलऑउट हो गयी। अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला ने सबसे ज्यादा 114 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 6 विकेट पर 643 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा 165 रन बनाये।

Advertisement

347 रनों से पीछे चल रही साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 290 रनों पर ही ढ़ेर हो गयी। भारत ने यह मैच एक पारी और 57 रनों से अपने नाम किया। पारी के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। 

यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई।  हाशिम अमला को मैच की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए "मैन ऑफ द मैच" तथा सीरीज में भी बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन के कारण "मैन ऑफ द सीरीज" चुना गया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार