भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और कई नए रिकॉर्ड बने। जहां विराट कोहली ने बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं रविन्द्र जडेजा ने अभी एक खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई। ऐस में आइये जानते है दूसरें वनडे मुकाबलें में बनें कुछ खास रिकार्ड्स।

Advertisement

500वीं जीत

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को दूसरें वनडे में 8 रन से हराते  हुए भारतीय टीम ने वनडे मैचों में अपनी 500वीं जीत दर्ज की और सबसे ज़्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों में दूसरें स्थान पर आ गए हैं। वनडे में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया(558 मैच) के नाम हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंडिया की 300वीं, 350वीं ,400वीं, 450वीं तथा 500वीं जीत में शामिल रहे हैं।

सबसे तेज 9000 रन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे में बतौर कप्तान सबसे तेज 9000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने यह कमाल 159 पारियों में किया हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम था जिन्होंने बतौर कप्तान 9000 रन 204 पारियों में पूरे किये थे।

सबसे तेज 1000 चौके

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 1000 चौके मारने का कारनामा किया हैं। उन्होंने ये चौके 216 पारियों में पूरे किए हैं। उससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नाम था जिन्होंने 1000 चौके जमाने के लिए 221 पारियां ली थी।

कोहली ने की सचिन की बराबरी

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरें वनडे मैच में 116 रन की पारी खेलते ही वनडे क्रिकेट में अपना 40वां शतक पूरा कर लिया। कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी करते हुए रनों का पीछा करते हुए 33 वां शतक जमाया।

Advertisement

जडेजा ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने दूसरें वनडे मैच में 21 रन बनाएं तथा गेंदबाजी करते समय एक विकेट अपने नाम किया। इसी के साथ जडेजा वनडे क्रिकेट में 2000 रन बनाने के साथ-साथ 150 विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उससे पहले यह कारनामा भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव तथा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार