साल 1975 में क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला संस्करण खेला गया। तब से लेकर 2015 में हुए वर्ल्ड कप तक क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में कई छोटे औऱ बड़े रिकॉर्ड्स बने। आइये नजर डालते हैं अब तक खेले गए 11 वर्ल्ड कप में बने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के छोटे-बड़े रिकॉर्ड्स पर ।

Advertisement

बल्लेबाजी का रिकॉर्ड्स

Advertisement

● उच्चतम स्कोर- ऑस्ट्रेलिया के नाम वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड हैं। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2015 में वर्ल्ड कप के 11वें संस्करण में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 417 रन का विशाल स्कोर बनाया था। 

● न्यूनतम स्कोर- साल 2003 में हुए वर्ल्ड कप के 8वें संस्करण में कनाडा की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में सिर्फ 36 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी। ये वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर हैं।

● सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर- सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 6 वर्ल्ड कप खेले। इस दौरान उन्होंने 44 मैच खेले जिसकी 43 पारियों में कुल 2278 रन बनाए।

●एक पारी में सर्वाधिक स्कोर - न्यूज़ीलैंड के खतरनाक ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाएं हैं। गुप्टिल ने 2015 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मुकाबले में नाबाद 237 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

●कुल शतक- आज तक हुए सभी वर्ल्ड कप संस्करण में कुल 165 शतक लगे हैं।

● सबसे ज्यादा शतक(खिलाड़ी)- महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए है ,जो कि एक रिकॉर्ड हैं।

● सबसे ज्यादा शतक( टीम)- वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की टीम तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम वर्ल्ड कप में कुल 26 शतक हैं।

Advertisement

● सर्वाधिक अर्धशतक- वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। तेंदुलकर ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 15 अर्धशतक लगाएं हैं।

●एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन

वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में कुल 673 रन बनाए थे। 

 
Advertisement

2.गेंदबाजी के रिकॉर्ड्स

● सर्वाधिक विकेट-  वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ के नाम हैं। मैक्ग्राथ ने वर्ल्ड कप में 39 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 71 विकेट चटकाए हैं।

● एक पारी में सर्वाधिक विकेट- वर्ल्ड कप के किसी एक मैच की एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ के नाम गी है। मैक्ग्राथ ने 2003 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ 15 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

● वर्ल्ड कप के इतिहास में 54 बार गेंदबाजों ने 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया हैं।

● ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज आगे- वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने 15 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिया हैं जो कि किसी भी टीम के गेंदबाजों द्वारा एक रिकॉर्ड हैं।

● इन गेंदबाजों ने किया है ये कारनामा-  ऑस्ट्रेलिया के गैरी गिलमोर,   वेस्टइंडीज के वस्बेर्ट ड्रैक्स, श्रीलंका के असंथा डी मेल, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी तथा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ ने वर्ल्ड कप मैचों में एक पारी में 2-2 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया हैं।

Advertisement

● एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने साल 2007 में हुए वर्ल्ड कप के 9 वें संस्करण में कुल 26 विकेट चटकाएं हैं जो कि एक रिकॉर्ड हैं।

 

3.विकेटकीपिंग रिकॉर्ड्स

● सबसे ज्यादा कैच- वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगाकारा ने सर्वाधिक ने विकेट के पीछे कुल 54 शिकार करने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

Advertisement

●एक पारी में सर्वाधिक शिकार- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2003 में नामीबिया के खिलाफ तथा पाकिस्तान के विकेटकीपर सरफराज अहमद ने साल 2015 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा 6 शिकार करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हैं।

● एक संस्करण में सर्वाधिक- साल 2003 में हुए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बेहतरीन विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कुल 21 शिकार करते हुए एक रिकॉर्ड बनाया है।

 

4.फील्डिंग रिकॉर्ड्स

Advertisement

● सबसे ज्यादा कैच- आज तक हुए सभी वर्ल्ड कप मैचों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व बेहतरीन बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा 28 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है।

● एक पारी में सर्वाधिक कैच- भारत के मोहम्मद कैफ ने साल 2003 में श्रीलंका के खिलाफ, बांग्लादेश के सौम्य सरकार ने साल 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ तथा पाकिस्तान के उमर अकमल ने साल 2015 में ही आयरलैंड के खिलाफ एक पारी में 4 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

● एक संस्करण में सर्वाधिक कैच- साल 2003 में हुए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सबसे ज्यादा 11 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया था ।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार